• Mon. Jul 20th, 2026

सोनम वांगचुक की आवाज दबाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला : त्रिशानु राय

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से जुड़े घटनाक्रम पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने रविवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की बात करने वालों की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर सीधा प्रहार है। त्रिशानु राय ने कहा कि सोनम वांगचुक किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि लद्दाख के पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय लोगों के अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए लगातार शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति की आवाज को दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति केंद्र सरकार की असहिष्णुता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि आज देश में जो भी व्यक्ति जनता के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक मूल्यों की बात करता है, उसे दबाने और डराने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस इस प्रकार की राजनीति का पुरजोर विरोध करती है। लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। त्रिशानु राय ने कहा कि केंद्र सरकार को दमन और टकराव की राजनीति छोड़कर संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए। लद्दाख के लोगों की भावनाओं, उनकी मांगों तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए। जनता की आवाज को बलपूर्वक दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लोगों का विश्वास कमजोर होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। जनता की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक भारत की मूल भावना के विरुद्ध है और कांग्रेस इसका हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *