
Adityapur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोशन सरकार (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रोशन सरकार गम्हरिया के शांति नगर का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित ओमनी ऑटो के समीप सड़क किनारे मंटू सिंह से मोबाइल फोन छीनने की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 23 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त काले रंग की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल तथा छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पांच दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर लौटा था।
उसने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर छिनतई की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी रोशन सरकार का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में जेल जा चुका है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
