• Sat. Jul 25th, 2026

गोन्दूडीह में नए पैच शुरू होते ही दो पक्ष हुए आमने सामने,ओपी प्रभारी की तत्यपरता से हुआ स्थिति शांतिपूर्ण

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2026
crescent ad

 

केन्दुआ:- गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसेरिया तिवारी बस्ती के समीप शुक्रवार को एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा नया पैंच में उत्खनन का कार्य को शुरू किया गया। की कार्य शुरू होते ही विरोध शुरू हो गया। एक पक्ष काम को चालु करने और दूसरा पक्ष बंद करवाने को लेकर गोलबंद हो गये। इससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और रैयतों के द्वारा गोन्दूडीह ओपी में लिखित शिकायत देकर कारवाई का मांग किया गया। वहीं सूचना पाकर गोन्दूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी सदलबल मौके पर पहुँच कर त्वरित करवाई करते हुए काम को बंद करवाया गया। वहीं काम चालु करवाने पर अड़े ग्रामीणों के साथ ओपी प्रभारी का बहस हो गया। थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गया। वहीं उत्खनन का विरोध करते हुए मजदूर नेता भागीरथ रवानी ने कहा कि भूमि पूजन के दिन से ही बीसीसीएल प्रबंधन और एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन गुंडों के बल पल पर काम करना चाह रही है। जिसे किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। जबतक स्थानीय ग्रामीणों और रैयतों को उचित मुवावजा, विस्थापित नियोजन और रोजगार उपलब्ध नहीं करवा दिया जाता है, विरोध जारी रहेगा वही आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक मुकुल मिश्रा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन सभी रैयतों और ग्रामीणों से लगातार संपर्क में है। सभी को उचित हक मिलेगा। वार्चश्व को लेकर कुछ विरोधी दल के नेता ग्रामीणों और रैयतों को गुमराह कर रहे हैं। एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी के लाइजनर संजीत यादव उर्फ टुनटुन यादव ने ओपी प्रभारी पर एक तरफा कारवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विरोधी गुट मेरी हत्या करवाने का साजिश रच रहे हैं। वहीं इसको लेकर ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि रैयतों और ग्रामीणों के लिखित शिकायत पर मौके पर पहुँच कर विधि व्यवस्था को देखते हुए काम को बंद करवाया गया। साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन को ग्रामीणों और रैयतों के साथ समन्वय बना कर उचित हक देने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल स्थिति शांति पूर्ण है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *