• Fri. Jul 24th, 2026

Saraikela : जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ सरायकेला में बाऊड़ा रथ यात्रा का शुभारंभ* *गुंडिचा मंदिर से कालूराम चौक पहुंचे महाप्रभु, शनिवार को पहुंचेंगे श्री मंदिर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 24, 2026
crescent ad
सरायकेला:* जय जगन्नाथ की जयघोष, शंखध्वनि और पारंपरिक हुल-हुली के बीच शुक्रवार की शाम प्रभु श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर के लिए विदा हुए।
बाऊड़ा रथ के अवसर पर भक्तों और पुजारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तीनों देवी-देवताओं को गुंडिचा मंदिर से विदाई दी गई। इसके बाद भक्तों ने विग्रहों को कंधे पर उठाकर मौसीबाड़ी के मुख्य द्वार पर खड़े रथ पर सवार कराया। “जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ” के जयकारों के साथ बाऊड़ा रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
रथ के आगे-आगे चल रहे सैकड़ों भक्तों ने महाप्रभु के जयकारे लगाए। रथ के ऊपर से पुजारियों द्वारा लुटाए जा रहे प्रसाद को भक्तों ने पूरे जोश के साथ लपका। इस दौरान रथ से सरायकेला के प्रसिद्ध लड्डू, गुलाब जामुन, रसगुल्ला सहित अन्य मिठाइयों का भोग भक्तों के बीच वितरित किया गया।
सेवायतों और भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर बड़दांडो यानी कालूराम चौक तक पहुंचाया। बाऊड़ा रथ यात्रा के पहले दिन लगभग 250 मीटर की यात्रा कर महाप्रभु कालूराम चौक पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम के लिए बड़दांड पर रुके। कालूराम चौक पर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाप्रभु का स्वागत किया।
*शनिवार को श्री मंदिर प्रस्थान*
जानकारी के अनुसार *पुरी की तर्ज पर आयोजित* सरायकेला की क्षेत्र प्रसिद्ध रथ यात्रा के दूसरे दिन *शनिवार* को महाप्रभु श्री जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ *जगन्नाथ श्री मंदिर* पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
“जय जगन्नाथ
गुंडिचा मंदिर से कालूराम चौक तक बाऊड़ा रथ की धूम। भक्ति, भोग और भाईचारे का संगम।
कल महाप्रभु पहुंचेंगे श्री मंदिर पहुंचेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *