
आदित्यपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को आदित्यपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इमली चौक से पान दुकान चौक तक आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। राष्ट्रध्वजों से सजे मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर चम्पाई सोरेन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है
तथा यह स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संविधान और देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झारखंड वीर बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और पोटो हो जैसे महान सपूतों की धरती है, जिनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता को और मजबूत किया जा सकता है।
यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, देवेश महापात्रा, ललन तिवारी, राकेश सिंह, चंचल गोस्वामी, गणेश कालिंदी, किशन प्रधान, अमरेश गोस्वामी, संजीव कुमार, संतोष साह, राजकुमार सिंह, पवन सिंह, कुमुन्द रंजन, नीरू सिंह, सतीश शर्मा, मनोज तिवारी, रंजन सिंह, बोरजोराम हांसदा, पंकज सिंह, ओमप्रकाश, गुरजीत सिंह, अजय पासवान, राहुल मंडल, शुभम वर्मा, महेद्र सिंह, राहुल सिंह, रामकृष्ण मोदी, पिंटू, अनिल सिन्हा, धनंजय स्वर्णकार, आनंद दास, लालू सरदार, सपन कुंडू, बच्चा सिंह आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
