• Thu. Aug 13th, 2026

राजकमल की दो छात्रा कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट बनी परिश्रम कभी विफल नहीं जाता_ सुमन्त कुमार मिश्रा

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2026
crescent ad

राजकमल की दो छात्रा कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट बनी परिश्रम कभी विफल नहीं जाता_ सुमन्त कुमार मिश्रा

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित परीक्षा में राजकमल की पूर्ववर्ती दो छात्राएं श्रुति शर्मा एवं पारुल जोशी कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स बनीं ।ज्ञात हो इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है।

फाउंडेशन, इंटरमीडिएट एंड फाइनल तीन स्टेजों से गुजर कर उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त करनी होती है। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि परिश्रम कभी विफल नहीं जाता है, उसका परिणाम एक न एक दिन मनुष्य को अवश्य प्राप्त होता है।

अतः परिश्रम से जी नहीं चुराना चाहिए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया

,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, बाल कल्याण समिति के अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन ,पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *