
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अधिकार मित्र नागेन्द्र कुमार एवं अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था की जिला उपाध्यक्ष सह ‘सम्पूर्ण आश्रय’ की अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता शंकर की पहल पर संतोष साहू नामक एक निराश्रित व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय दिलाया गया ।
कोलकाता से 25 वर्ष बाद जमशेदपुर वापस लाया गया मानसिक पीड़ित एवं लाचार व्यक्ति संतोष साहू , जिनका मानसिक अस्वस्थता के कारण पिछले 8 वर्षों से उनका इलाज कोलकाता स्थित ‘मेंटल हेल्थ राइट ऑर्गेनाइजेशन’ में चल रहा था। वहां से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसे डिस्चार्ज कर उक्त अस्पताल की प्रतिनिधि आनंदिता चक्रवर्ती के साथ जमशेदपुर स्थित उनके घर पहुंचाने के लिए भेजा गया । हालांकि, घर पहुंचने पर उनकी वृद्ध माता जो अत्यधिक गरीबी और असमर्थता के कारण उन्हें अपने साथ रखने से असहमति जताई , क्योंकि वह खुद अपना भरण पोषण करने में असमर्थ है । ऐसे विपरीत समय में एक महिला समाजसेवी श्रीमती सुष्मिता शंकर जो संपूर्ण आश्रय संस्था चलाती है। उन्होंने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए उक्त व्यक्ति के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली और उन्हें छाया नगर स्थित पुरुष आश्रय गृह में सुरक्षित आश्रित करवाया गया ।

इस नेक कार्य को सफल बनाने में ‘मेंटल हेल्थ राइट ऑर्गेनाइजेशन’ कोलकाता की सुश्री आनंदिता चक्रवर्ती, डालसा के अधिकार मित्र नागेन्द्र कुमार , ‘सम्पूर्ण आश्रय’ के सदस्यों तथा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार के पदाधिकारियों का सराहनीय एवं बहुमूल्य सहयोग रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
