• Thu. Aug 13th, 2026

केंदुआ में बैठक के दौरान राजद ने लिया भू धंसान सड़क का जायजा

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ -धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक गुरुवार को श्री लेखा सिनेमा हॉल परिसर केन्दुआ में मो0 अनीस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

संचालन युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की । राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि केन्दुआडीह में भ् – धंसान और गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त हुई धनबाद – बोकारो सड़क को जनहित मे पुनः शुरू करने की प्रक्रिया को गति देने में राष्ट्रीय जनता दल केन्दुआा वासियो के साथ मजबूती से खड़ी है ।

उदय शर्मा ने पिछले कई दिनों से केन्दुआ क्षेत्र में गहराता पेयजल संकट पर उन्होंने उपायुक्त से नियमित जलापूर्ति करने की मांग की। वहीं राजद अध्यक्ष ने संगठन सशक्तिकरण एवं विस्तार करते हुए केन्दुआ निवासी मो0 अनीस को धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल का सचिव मनोनीत किया ।

बैठक के बाद राजद नेताओ ने भू धंसान क्षेत्र का दौरा कर खुदाई कार्य का जायजा लिया बैठक को मुख्य रूप से राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा सुखदेव विद्रोही वरिष्ट नेता गोपाल यादव युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलशन खातून, अधिवक्ता रामबावु यादव, वरीय उपाध्यक्ष विशाल यादव, युवा राजद के महानगर अध्यक्ष रंगसाज, अवधेश यादव, मुमताज अंसारी के अलावे दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *