• Wed. Nov 18th, 2026

हर हाल में होगा एस टाईप मैदान का सौंदर्यीकरणः पार्षद अंजू सिंह-संजीव सिंह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 18, 2026
crescent ad
आदित्यपुर. एस टाईप मैदान के सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव का श्रीश्रीदुर्गा पूजा कमिटी, सिंहभूम ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के द्वारा किए जा रहे विरोध का वॉर्ड संख्या-22 की पार्षद अंजू सिंह और पार्षद प्रतिनिधि संजीव सिंह उर्फ बबुआ सिंह ने कड़ा विरोध किया है.
संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वॉर्ड सभा में आम जनता की सहमति से पारित एस टाईप मैदान के सौन्दर्यीकरण की योजना हर हाल में पूरी होगी. उन्होंने विरोध के पीछे निजी स्वार्थ होने का आरोप लगाया तथा मनोज सिंह और उनके एम एस मॉल पर निशाला साधा. उन्होंने कहा कि मॉल संचालक मननोज सिंह के द्वारा विगत 6-7 वर्ष से मैदान की भूमि का अतिक्रमण कर वहाँ लोहा-लक्कड़ रखा गया है तथा पीछे मैदान की ओर बड़ा गेट खोलकर बड़ी-बड़ी गाड़िया खड़ी की जाती है. यहाँ तक कि कॉलोनीवासियों के घर की शादियों तक के लिए भी जगह नहीं छोड़ी जाती थी. हाल हीं में अवैध कब्जा हटने और गेट बंद होने से कुछ लोग तिलमिलाए हुए हैं और दोबारा अतिक्रमण व बालू बेचने की मंशा से आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने मैदान में 10 फीट ऊंची चहारदीवारी के निर्माण के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि मैदान पूरी तरह खुला (ओपेन) रहेगा. केवल घास और मैदान की सुरक्षा के लिए चारों ओर डेढ़ फीट का गार्डवाल और पीछे 6 फीट की बाउंड्री बनेगी, साथ हीं पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराई जाएगी. और यहां पूर्व की तरह दुर्गा पूजा, छठ, शादी-विवाह और खेलकूद निर्बाध रूप से होंगे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *