बलियापुर, प्रतिनिधि। आकानाघुटू के पास शनिवार की रात कुछ युवकों ने रवि टुडू (15) नामक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर व कंधे पर चोट है। घायल किशोर का कहना है कि चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों को आते देख हमलावार भाग निकले। घटना के बाद इलाज के लिए किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल किशोर ने आइएम टाइप कॉलोनी के गौतम, राहुल पंडित, संजय, अंकित सिंह राजपुत, गणेश सहित एक दर्जन युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की। घायल ने युवकों पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। दूसरी तरफ रविवार को सुबह दस बजे घटना को ले आक्रोशित आकानाघुटू के दर्जनों युवक थाना पहुंचे। हमलावारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिनों के अंदर मामले में यदि गिरफ्तारी नहीं हुइ तो वे घटना के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए विवश होंगे। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation 24वीं समर वॉलीबॉल फिटनेस कैंप का समापन धनबाद : पटेल सेवा संघ की ओर से धनबाद के नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो का किया स्वागत