
पुटकी :- महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दोबिवली में केमिकल कंपनी के पिछले महीने बॉयलर विस्फोट में धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालिचक न० 3 के निवासी दिलीप दास के पुत्र मनीष कुमार दास की मृत्यु के उपरांत परिजनों को आर्थिक सहायता नहीं मिलने के चलते हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अपने पुत्र का क्रियाकर्म नही कर पा रहे है । ऐसी विडंबना है कि लगभग 20-25 दिन बीतने के बाद भी ना किसी राजनीतिक दल के लोग और सामाजिक संगठन ने आज तक सुधि नहीं ली है और ना ही किसी तरह की आर्थिक मदद प्राप्त करवाई गई है ।

इस मामले को मृतक के परिवार ग्रामीण एकता मंच से आर्थिक व मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य सहायता की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को मदद माँगी गई है ।
बताते चले कि की ग्रामीण एकता मंच मृतक के शव की खोज से लेकर कंपनी जाने तक की खर्च मंच के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने की और निरंतर परिवार के संपर्क में रह आर्थिक सहायता से लेकर मुवाबजा को लेकर सभी सरकारी दफ़्तर पर पत्र लिख सहायता की माँग की जा रही है ।

इस मामले को लेकर ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष ( रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह) ने बताया की झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री एवम् महाराष्ट्र सरकार के मुखमंत्री एवम् भारत के माननीय प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर
पीड़ित परिवार के साथ उचित न्याय करने एवम् आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की साथ ही परिवार की हर सहायता दिलवाने में मंच पूरा साथ है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
