• Mon. Apr 20th, 2026

पीएम मोदी 27 जनवरी को आएंगे धनबाद, जनसभा को करेंगे संबोधित लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 13, 2024
crescent ad

 

धनबाद—-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जनवरी को धनबाद दौरे पर आएंगे इस दौरान वो हर्ल के खाद् कारखाने का विधिवत उद्घाटन करेंगे हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इसके अलावा पीएम मोदी धनबाद में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेताओं की एक अहम बैठक धनबाद के जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी सांसद पशुपतिनाथ सिंह चंद्रप्रकाश चौधरी राज्यसभा सांसद आदित्य साहू समेत कई विधायक एवं पार्टी के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें। कई घंटे चले बैठक के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।वहीं पीएम के दौरे को लेकर भाजपाइयों को कमर कसने का निर्देश दिया गया है ।इसी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड समेत देशभर में लोकसभा चुनाव की बिगुल फूकेंगे।

बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात नहीं की जबकि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि पीएम मोदी की आगामी धनबाद आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह का माहौल है आगामी लोकसभा चुनाव के मड्डे नजर उनका दौरा अहम है एक सरकारी कार्यक्रम के बाद वह पार्टी से जुड़े जनसभा को संबोधित करेंगे और इसमें अधिक से अधिक लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे भाजपाइयों की यही कोशिश होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *