
धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया |

इस दौरान कुल 1916 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 6 लाख 88 हज़ार 450 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई |

चेकिंग अभियान में 172 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार चलाया जाता रहेगा |
इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे I
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
