
पंकज ठाकुर
हजारीबाग। एनटीपीसी कोल खनन परियोजना पकरी बरवाडीह के अंतर्गत सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई के लिए नया ट्रांसपोर्टर जय अंबे रोड लाईन(जेएआरएल) और गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड(जीसीएल) आया है एंव पूर्व में कार्य कर रहे(पीआरसीएल) हैं ट्रांसपोर्टर है

जिसमें गांव के हाईवा ट्रांसपोर्टर एवं विभिन्न गांव के ग्रामीण सभी मिलकर कार्य करना चाहते हैं। लेकिन हम सभी अपने अधिकार और महत्वपूर्ण मांगों के लिए एनटीपीसी एवं एनटीपीसी के ट्रांसपोर्टर से वार्ता करना चाहता हूं लेकिन एनटीपीसी एवं ट्रांसपोर्ट वार्ता से दूरी बना रही है।

जब तक विस्थापित गांवों के ग्रामीण एवं ट्रांसपोर्टर से अधिकार एवं प्रमुख मांगों पर वार्ता नहीं करती है और जबरन एनटीपीसी सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई करती है तो 4 सितंबर 2026 से सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई बंद करते हुए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
जिसकी जिम्मेवारी एनटीपीसी एवं ट्रांसपोर्टों के अधिकारी होंगे मौके पर फुलेश्वर महतो, पप्पू सिंह, रामदुलार कुमार साहू, दीपक कुमार, आनंद साव, उमेश साव, निर्मला साव, आतिश मिश्रा, प्रकाश महतो, मोहम्मद सलीम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
