• Mon. Feb 16th, 2026

करियातपुर उपस्वास्थ्य केंद्र का विधायक किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022

बरही (हजारीबाग): करियातपुर में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन मंगलवार को समारोह के बीच किया गया। उद्घाटन बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, प्रमुख मनोज रजक, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रकाश ज्ञानी, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पंसस अर्चना भारती, वार्ड सदस्य रीमा केशरी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला ने उपस्वास्थ्य केंद्र, करियातपुर के चालू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी लाभांवित होंगे। सुचारू रूप से स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में मौजूद रहेंगे ताकि इलाज करवाने के लिए बरही अस्पताल का चक्कर मरीजों को नहीं काटना पड़े। वहीं ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त किया। बताते चलें कि विगत कुछ महीने पहले विधायक ने उक्त अस्पताल को उद्घाटन करने आए थे परंतु प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं से असंतुष्ट होकर बिना उद्घाटन किए ही लौट गए थे। जब अधूरे कार्य को पूरा किया गया तब जाकर फिर से बरही विधायक ने इसका उद्घाटन किया। मौके पर संतोष प्रजापति, मोहन प्रजापति, टिंकू केसरी, बीपीएम नारायण राम, ब्रह्मदेव यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *