• Tue. Sep 29th, 2026

विधायक चंद्रदेव महतो की त्वरित पहल: सिंदूरपुर में बारिश से बेघर हुए कमरुद्दीन अंसारी के सरकारी आवास का निर्माण शुरू

admin's avatar

Byadmin

Sep 29, 2026
crescent ad

 

सिंदूरपुर: भारी बारिश के कारण सिंदूरपुर गांव के निवासी कमरुद्दीन अंसारी का मिट्टी का घर पूरी तरह ढह गया था, जिससे उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया था। इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार ने स्थानीय विधायक को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही विधायक चंद्रदेव महतो तुरंत सिंदूरपुर गांव पहुंचे और उन्होंने वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

विधायक ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की और पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी आवास उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। विधायक चंद्रदेव महतो के इस त्वरित और संवेदात्मक प्रयास का परिणाम आज धरातल पर देखने को मिला, जब कमरुद्दीन अंसारी के सरकारी घर का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया।

अपना खुद का पक्का घर बनता देख पीड़ित परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई है। संकट के समय में मिली इस बड़ी और त्वरित सहायता के लिए कमरुद्दीन अंसारी और उनके परिजनों ने माननीय विधायक चंद्रदेव महतो और विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय का सहृदय आभार व्यक्त किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *