
गम्हरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया में मंगलवार को द हंस फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने किया।
इस सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा द हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।उपायुक्त ने कहा कि सरायकेला सदर अस्पताल में पहले से डायलिसिस की निःशुल्क सुविधा संचालित है,
जबकि अब गम्हरिया में भी यह सेवा शुरू होने से आसपास के मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जिले के राजनगर, तिरुलडीह समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी डायलिसिस सेंटर शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके बाद उपायुक्त ने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, दवा भंडार और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की टूटी चारदीवारी की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
