• Fri. Apr 17th, 2026

आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीडीओ ने सभी मुखिया साथ किया बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022
crescent ad

बरही (हजारीबाग): बरही प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ व पदाधिकारियों ने प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ क्रिस्टीना रीचा इंदवारा ने की। जिसमें विभिन्न पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव व प्रखंड कर्मी उपस्थित हुए। मौके पर बीडीओ ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम बेंदगी पंचायत से आज 12 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी जो 12 नवंबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में संपन्न कराया जायेगा। प्रत्येक पंचायत में मनरेगा व अन्य मद से संबंधित एक-एक योजना उद्घाटन करा लेना है। शिविर में सरकार के सभी महत्वकांक्षी योजनाएं पंचायत में लिए जाएंगे। मनरेगा संबंधित पंचायत के प्रत्येक गांव में 5- 5 योजना लिया जाना है। प्रत्येक पंचायत में एक कुआं बनाने का योजना लेना है। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत दो बच्चियों तक लाभ, पशुधन, शुक्कर पालन योजना अंतर्गत विधवाओं का 90 प्रतिशत सब्सिडी व अन्य को 75 प्रतिशत सब्सिडी, बकरी पालन, केसीसी, पेंशन, कंबल वितरण योजना का क्रियावा़न्वित किया जाएगा। शराब बेचने वाली महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और बिना सूद का लोन उपलब्ध कराकर रोजगार सृजन करना है। बैठक में बीएओ आजाद सिंह, प्रभारी एमएओ मुकेश कुमार सिंह, नाजिर ओम प्रकाश, प्रधान लिपिक बिनोद कुमार, बीपीओ धर्मेंद्र सिन्हा सहित सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, मुखिया राजेंद्र प्रसाद, मोतीलाल चौधरी, शमशेर आलम, कुमारी मीरा, सिकंदर राणा, यास्मीन तब्सूम, नीलम देवी, मीनू देवी, मनोज कुमार, नारायण यादव, गोविंद साव, उषा राम, इंद्रा देवी, अनिता देवी, मंगलदेव यादव, रीना देवी आदि मुखिया सहित मुखिया प्रतिनिधि में मो ताजुदीन, हरेंद्र यादव, विशेश्वर यादव, छोटन ठाकुर, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *