
बेरमो/बोकारो थर्मल –
बोकारो थर्मल निवासी कुणाल राज किरण ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन लेवल-7 के राजपत्रित पद कस्टम एग्जामिनर ऑफिसर के रूप में हुआ है। नियुक्ति के बाद उनकी पहली पोस्टिंग मुंबई में हुई है। कुणाल की सफलता से परिवार के साथ-साथ बोकारो थर्मल क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

कुणाल राज किरण एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राजदेव सिंह डीवीसी बोकारो थर्मल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि मां किरण देवी गृहिणी हैं। परिवार में कुणाल के अलावा तीन बहनें हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा कृष्ण सुदर्शन स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा से +2 की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वे बेंगलुरु गए, जहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुणाल ने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की। SSC CGL परीक्षा में शामिल होने के बाद उन्होंने सफलता हासिल की और कस्टम एग्जामिनर के पद के लिए चयनित हुए। अब मुंबई में उनकी पहली नियुक्ति हुई है।
बेटे की उपलब्धि पर पिता राजदेव सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि कुणाल शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनकी इच्छा थी कि बेटा सरकारी सेवा में अधिकारी बने। कुणाल ने मेहनत के बल पर इस सपने को पूरा कर परिवार का मान बढ़ाया है।
मां किरण देवी ने भी बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कुणाल ने अपनी पढ़ाई के लिए लगातार मेहनत की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा करेगा।
कुणाल की सफलता की जानकारी मिलने के बाद डीवीसी के कर्मचारियों, शिक्षकों, परिचितों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
