
धनबाद: गुरुवार को एनएसयूआई आरएसपी कॉलेज कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें देवेंद्र पासवान को अध्यक्ष मनोनीत किया गया, उपाध्यक्ष के पद पर नामिका गुप्ता, राहुल साहनी,अभिषेक कश्यप , महासचिव के पद पर नितेश कुमार, राजेश यादव, राकेश कुमार, राजीव यादव को बनाया गया, सचिव के पद पर करण देव यादव, आशुतोष कुमार, राज कुमार को मनोनीत किया गया। मौके पर 100 से अधिक छात्रों ने एनएसयूआई सदस्यता फॉर्म भरकर एनएसयूआई की सदस्यता भी ग्रहण की। सभी छात्रों को एनएसयूआई द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों से परिचित कराया गया, तथा कॉलेज से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई तथा छात्रों की सभी समस्याओं को सुना गया और उसके निष्पादन के लिए प्रिंसिपल से मिलकर वार्ता की गई, एनएसयूआई की नवनिर्मित कमेटी आरएसपी के प्रिंसिपल से भेंट करके उन सभी मुद्दों पर चर्चा किया जिस पर प्रिंसिपल ने भी संबंधित मुद्दों पर सार्थक पहल करने की बात की। मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, जिला महासचिव सूरज कुमार, जिला महासचिव दानिश रजा, गुरुनानक कॉलेज अध्यक्ष रोहित पाठक , एनएसयूआई जिला कमेटी सदस्य बिट्टू सिंह , रोहित कुमार समेत अन्य एनएसयूआई नेता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
