• Sat. Feb 14th, 2026

शहर के जाने-माने ऑडियोमेट्रीशियन गणेश चक्रवर्ती सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 26, 2022

*शहर के जाने-माने ऑडियोमेट्रीशियन गणेश चक्रवर्ती सम्मानित*

*धनबाद :* शहर के जाने-माने ऑडियोमेट्रीशियन गणेश चक्रवर्ती को शनिवार को सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने सम्मानित किया। सिविल सर्जन ने अपने कार्यालय कक्ष में चक्रवर्ती को पुष्प गुच्छ और प्रमाण पत्र प्रदान किया।यह सम्मान उन्हें निशुल्क सेवा और स्वास्थ्य विभाग की मदद करने के लिए प्रदान किया गया।

बता दें कि पिछले मार्च और अप्रैल में आयोजित दिव्यांगता जांच शिविर श्रवण शक्ति की जांच के लिए विभाग के पास कोई ऑडियोमेट्रीशियन नहीं था। श्रवण के दिव्यांगों का ऑडियोमेट्री टेस्ट (सुनने की क्षमता की जांच) अनिवार्य होता है। इसी के आधार पर उसे प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। ऑडियोमेट्रीशियन गणेश चक्रवर्ती ने स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर जिला के विभिन्न सीएचसी में जाकर दिव्यांगों का निशुल्क ऑडियोमेट्री टेस्ट किया था। आने-जाने का खर्च तक नहीं लिया था।

मौके पर झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री संजूत सहाय, उमेश सिंह, मनोज मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *