
*तिलक समारोह में जा रहे कार ने महिला को मारी टक्कर, दो की मौत, बच्चे की हालत गंभीर*


धनबाद
तोपचांची । हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर एनएच 2 किनारे पर तेज गति कार ने चापाकल में पानी भर रही स्थानीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। कार के टक्कर से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

टक्कर मारकर कार क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। कार में सवार पांच लोग भी घायल हो गए। एक बच्चा गंभीर बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। इधर महिला की मौत से ग्रामीण काफी गुस्से में थे और जमकर हंगामा कर रहे थे।
इधर कार में सवार गंभीर रूप से घायलो में भी एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है।
बताया जाता है की कार संख्या जेएच 01डी वाई/7854 में सवार सभी लोग कोडरमा से लड़की पक्ष के थे और झरिया लड़का को तिलक करने जा रहे थे।
इधर घटना की सूचना पाकर हरिहरपुर पुलिस एवं तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया।
प्रत्यक्ष दर्सियों ने बताया की कार काफी तेज रफ्तार में थी और उसमे सवार शराब के नशे में धूत थे। कार फिल्मी अंदाज में सड़क से हवा में उड़ा और सड़क से करीब 10 मीटर अंदर चापानल में बर्तन मांज रही गुड़िया देवी 35 को अपने चपेट में लेते हुए सामने दीवार से टकराया। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की कार चापानल को उखड़ते हुए दीवार को तोड़ दिया।
इधर मौके पर हरिहरपुर पुलिस पहुचकर मामले को नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है तथा लोगों को समझा बुझा कर लाश को उठाने का प्रयास में जुटी है।
वहीं मृतका महिला गुड़िया देवी के संबंध में पता चला है कि उसका पति चेन्नई में काम करता है। घर में दो छोटे छोटे बच्चे क्रमश 12, और 5 साल तथा एक बूढ़ी सास रहती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
