• Thu. Oct 15th, 2026

कुल्टी – इंदिरा गांधी कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गापूजा का उद्घाटन कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्रा ने किया

admin's avatar

Byadmin

Oct 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: कुल्टी स्थित इंदिरा गांधी कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गापूजा का उद्घाटन भक्तिमय माहौल में मुख्य अतिथि कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्रा ने बुधवार को किया । जहा इलाके के कई गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान पूजा समिति के सचिव पलविंदर सिंह एवं उपसचिव संजय साहनी ने कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंह महापात्र को सम्मानित किया। पलविंदर सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी कॉलोनी में पिछले 45 वर्षों से मां दुर्गा का आगमन हो रहा है और पूरे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सार्वजनिक दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता रहा है। यह पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि इलाके के लोगों की आस्था, एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी है। हर वर्ष स्थानीय लोग मिल-जुलकर मां दुर्गा की पूजा में हिस्सा लेते हैं और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहता है कि पूजा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिले और सभी लोग मिलकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें। पूजा के शुभ उद्घाटन के साथ ही पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर कुल्टी इंदिरा गांधी कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गापूजा के प्रथम अध्यक्ष शंभू खवास, भाजपा जिला नेता प्रदीप दास, सुदीप चौधरी, श्री कृष्ण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *