• Thu. Oct 15th, 2026

कुल्टी – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग को लेकर नियामतपुर न्यू रोड में कुल्टी ब्लांक कांग्रेस द्वाराधरना प्रदर्शन ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 15, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग को लेकर नियामतपुर न्यू रोड में प्रदर्शन किया । जहा प्रतीकात्मक के रूप में कांग्रेस का एक कमीॅ ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहने हुए था, जिसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी । प्रदर्शन में दज॔न भर टोटो भी शामिल थे ।

इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हजि॔त सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी का काम किया हैं । वोट शुद्धिकरण के नाम पर लाखों वास्तविक वोटर का नाम निष्क्रिय कर दिया गया। जो लोकतंत्र का हनन हैं । उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने यह सभी अवैध काय॔ केंद्र में भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया । बंगाल में कइ ऐसे वोटर हैं जो वर्षो से अपने मताधिकार का प्रयोग करते आये हैं । लेकिन ज्ञानेश कुमार के कारस्तानी ने लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर घोर अपराध किया हैं ।

इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन हो रहा हैं और जब तक उन पर कार्रवाई नहीं होती ,उन्के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा । उन्होंने कहा कि साधारण वोटर, वोटर लिस्ट में नाम लाने के लिए दिन-रात परेशान हैं । लेकिन चुनाव आयुक्त का स्टीक निण॔य नहीं होने के कारण लोगों के वोटर कार्ड नहीं बन पा रहे हैं । जिसका कांग्रेस विरोध करती हैं । इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कमीॅ उपस्थित थें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *