• Sun. Mar 8th, 2026

बीसीसीएल कर्मी के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 2.5 लाख की चोरी*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 28, 2022

*बीसीसीएल कर्मी के घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े 2.5 लाख की चोरी*

*पुटकी के आईएन चन्‍हो की घटना, गांंव में है परिवार, परीक्षा देने गए थे प्रमोद चौहान*

घर में बि‍खरा सामान दिखाते बीसीसीएल कर्मी प्रमोद चौहान
घर में बि‍खरा सामान दिखाते बीसीसीएल कर्मी प्रमोद चौहान

: धनबाद जिले के पुटकी के आईएन चन्‍हो में 27 मई को बीसीसीएल कर्मी प्रमोद चौहान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपए की संपत्‍त‍ि चोरी कर ली. दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से इलाके लोगों में दहशत है. प्रमोद चौहान बीसीसीएल की गोपालीचक कोलि‍यरी में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत हैं. घटना के समय वह घर में ताला बंद कर परीक्षा देने तोपचांची इंस्टीट्यूट गए थे. जबकि उनका परिवार पिछले कई दिनों से गांव गया हुआ है.

शुक्रवार को दिन के करीब 3:30 बजे प्रमोद चौहान परीक्षा देकर घर लौटे, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है अंदर सामान बिखरा पड़ा है. गोदरेज अलमीरा व घर में रखा बक्सा भी खुला हुआ था. प्रमोद ने बताया कि बक्से में नकद 50 हजार रुपए और अलमीरा में सोने की चेन समेत करीब 2 लाख रुपए के गहने थे, जिसे चोर ले गए. उन्‍होंने घटना की लिखित शिकायत पुटकी थाना में दे दी है. पुलिस जांच कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *