• Thu. Apr 2nd, 2026

विधायक ढुलू महतो के प्रेस वार्ता का अनशनकारी अशोक महतो ने दिया जवाब,कहा- 3 दिन में क्यों, कल ही प्रशासन रणधीर वर्मा चौक पर कर ले जमीन के कागजातों की जांच*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 10, 2022
crescent ad

*विधायक ढुलू महतो के प्रेस वार्ता का अनशनकारी अशोक महतो ने दिया जवाब,कहा- 3 दिन में क्यों, कल ही प्रशासन रणधीर वर्मा चौक पर कर ले जमीन के कागजातों की जांच*

*धनबाद :* बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के आतंक से परेशान चिटाही धाम के अशोक महतो परि‍वार के साथ पिछले 4 मई से अनशन पर बैठे हैं.9 मई को दोपहर में ढुल्‍लू महतो ने कांग्रेस नेता जलेश्‍वर महतो व सामाजिक कार्यकर्ता विजय झा को तीन दिन में अशोक महतो की जमीन के कागजात की जांच कराने की चौनौती दी थी.

इस पर पलट वार करते हुए अशोक महतो ने कहा कि 3 दिन में नहीं कल यानी 10 मई को ही प्रशासन के सामने जमीन के कागजात की जांच करा लें. यह जांच रामराज मंदिर में क्यों, धनबाद के रणधीर बर्मा चौक के समीप धरना स्थल पर ही कराई जाए.

अशोक महतो ने कहा कि विधायक जिस शांति देवी की जमीन हड़पने का मुझपर आरोप लगा रहे हैं, मैं उसे जानता तक नही. शांति देवी तो विधायक ढुल्लू महतो का मोहरा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई है. मांग पूरी नही होने तक लड़ाई जारी रहेगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *