
बेरमो/बोकारो थर्मल –
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को भाजपा बोकारो थर्मल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष एवं रांची महानगर प्रभारी भरत यादव उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति में सुचिता, मर्यादा और सुशासन के जो मापदंड स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं।
विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा और सत्तापक्ष को रचनात्मक सहयोग दिया। प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुशासन और राष्ट्रहित का उदाहरण प्रस्तुत किया।
भरत यादव ने झारखंड राज्य के गठन में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि झारखंड का निर्माण आर्थिक एवं सामाजिक विषमता को दूर करने तथा आदिवासी-मूलवासियों को उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से किया गया था।
उन्होंने वर्तमान झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भर्ती घोटाले के विरोध में राज्य के हजारों छात्र आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष राजनीतिक मर्यादा को भूलकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहा है।
ऐसे समय में अटल जी के आदर्शों और उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अटल जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, ईश्वर प्रजापति, प्रण गोपाल सेन, हरेराम यादव, सीमा देवी, अजीत सिंह, बृजेश, पुचकी सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
