• Sun. Aug 16th, 2026

 Saraikela  : राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 04 अवैध चुलाई भट्ठियां ध्वस्त, 7,100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 140 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद 

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 16, 2026
crescent ad
सरायकेला-खरसावाँ, 16 अगस्त, 2026: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आसूचना के आधार पर दिनांक 16 अगस्त, 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनबानी एवं हनुमतबेड़ा में विधिसम्मत रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान 04 अवैध चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। वहीं, मौके से 7,100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 140 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
बरामद अवैध उत्पाद को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को उपलब्ध कराएं,

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *