• Wed. Nov 18th, 2026

छठ घाटों की सफाई करने वाले सफाईकर्मियों को वार्ड 25 पार्षद उत्तरा प्रधान ने किया सम्मानित,शॉल, कंबल और मिठाई देकर बढ़ाया उत्साह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 18, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-25 में छठ महापर्व को लेकर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने वाले सफाईकर्मियों को वार्ड पार्षद उत्तर प्रधान ने सम्मानित किया।
नगर निगम की ओर से प्रतिदिन वार्ड में पहुंचने वाले सफाईकर्मियों ने आसंगी नदी स्थित ब्लॉक बांधा और डोंगा घाट की विशेष साफ-सफाई की।
छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों घाटों की सफाई बेहतर तरीके से की गई। सफाईकर्मियों के इस सराहनीय योगदान के लिए वार्ड पार्षद उत्तर प्रधान ने उन्हें शॉल, कंबल और मिठाई के डिब्बे देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में यह एक छोटी-सी पहल है। उन्होंने सभी सफाईकर्मी भाइयों और बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *