• Wed. Nov 18th, 2026

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गम्हरिया थाना प्रभारी से की मुलाकात,छिनतई शराबखोरी और नशे पर अंकुश लगाने का उठाया मुद्दा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 18, 2026
crescent ad
गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गम्हरिया थानाप्रभारी राजेश टुडू से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह इंटक जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने किया। इस दौरान बलरामपुर क्षेत्र में शाम के समय दो बार पुलिस गश्ती कराने की मांग की गई, ताकि महिलाओं, छात्राओं और दुकानदारों में सुरक्षा का माहौल बना रहे।
साथ ही क्षेत्र में छिनतई, शराबखोरी और युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। गरीब, मजदूर एवं आदिवासी-मूलवासी लोगों की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई का आग्रह भी किया गया। थानाप्रभारी ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *