• Thu. May 28th, 2026

कुल्टी – नियामतपुर के व्यवसाई अरुण संघई एवं उनकी पत्नी बराकर गोशाला को गौ दान किया

admin's avatar

Byadmin

May 28, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी पुरुषोत्तम मास की पवन एकादशी तिथि पर नियामतपुर के व्यवसाई ने पत्नी सहित बराकर गोशाला को गौ दान किया । इस संबंध में बताया जाता है कि पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर दान करने का लाख गुना (अक्षय) पुण्य फल प्राप्त होता है ।

यह मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है । इसलिए इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष, सुख-समृद्धि व आरोग्य की प्राप्ति होती है । जिसको ध्यान में रखते हुए नियामतपुर निवासी अरुण संघई एवं उनकी पत्नी रचना संघई बराकर नदी तट स्थित बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी गौसाला पहुंचे ।

इसके पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया । इसके बाद दिनों पति पत्नी ने गोशाला को गौ दान करने हेतु संकल्प के साथ मंत्रोचारण करते हुए गौ दान किया ।

इस अवसर पर संघई ने बताया कि सनातन धर्म में गौ दान का बहुत बड़ा महात्म्य है । इसलिए पुरूषोतम मास के एकादशी के पवन तिथि को बराकर गोशाला को गौ दान करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ । इस अवसर पर गोशाला के पदाधिकारी तथा कर्मचारी भी मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *