
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी: बीसीसीएल के बैगुनिया स्थित चाँच -विक्टोरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह के साथ गुरुवार को बैठक कर कुल्टी विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार ने क्षेत्र से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक ने बीसीसीएल चाँच -विक्टोरिया क्षेत्र एवं कुल्टी विधानसभा की महत्वाकांक्षी परियोजना कल्याणेश्वरी मेगा प्रोजेक्ट जो 25 वर्षों तक देश को कोयल की आपूर्ति करेगी, उक्त परियोजना को अविलंब प्रारंभ कर विस्थापितों को नियोजन एवं स्थानीय लोगों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने विस्थापितों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कार्यस्थल पर ही कैंप लगाकर संबंधित पदाधिकारीयो के साथ समन्वय स्थापित कर विस्थापितों की समस्या समाधान करने को कहीं । जिसपर महाप्रबंधक ने सहमति प्रदान की, महाप्रबंधक ने परियोजना के विस्तार में आ रही प्रशासनिक अड़चनो के विषय में माननीय विधायक को अवगत कराया, डॉ पोद्दार ने तत्काल डीएम आसनसोल से दूरभाष पर बात कर बीसीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या समाधान करने का आग्रह किया हैं। डॉ पोद्दार ने कहा कि लोकहित, विस्थापितहित एवं मजदूरहित में पारदर्शी तरीके से काम करें एवं परियोजना विस्तार में आने वाली सभी अड़चनों को समाप्त करने का भरोसा दिया। डॉ पोद्दार ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न स्थानों पर हाई मार्क्स लाइट,सोलर लाइट,स्कूल भवन का निर्माण, अस्पताल की चार दिवारी आदि कार्य करने का आग्रह किया।

मौके पर प्रबंधन ने 166 स्ट्रीट लाइट का वितरण माननीय विधायक के हाथों कराया। बैठक में महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह के साथ प्रोजेक्ट ऑफिसर धर्मेंद्र तिवारी,प्रद्युम्न शाह, दीपक झा,सोनू चौरसिया,राजू यादव,अजीत ताती,अजीत बाउरी,परिमल पाल,प्रेमदेव दास,गोपाल बाउरी,बली भाई शाह,अरविन्द गोप आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
