• Wed. May 27th, 2026

कुल्टी – लोहिया विद्यापीठ का 30 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

admin's avatar

Byadmin

May 27, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी शहर के बलतोड़िया स्थित लोहिया विद्यापीठ का 30 वां स्थापना दिवस मंगलवार की देर शाम को स्कूल परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर कक्षा नर्सरी से लेकर माध्यमिक में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उन्के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई। जहां छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कला का प्रदर्शन किया।

इस दौरान लोहिया विद्यापीठ के अध्यक्ष डाक्टर मुरलीधर यादव ने स्कूल के स्थापना से संबंधित पुरानी बातों को याद करते हुए एक घटना का जिक्र किया। उन्होंनें कहा कि जब में विक्टोरिया वेस्ट कोलियरी का मैनेजर था उस समय कोलियरी में चोरी हुइ थी और सीआईएसएफ द्वारा चोर पकड़े गए थे। सीआईएसएफ के भय से सभी चोर मैनेजर के काय॔लय में घूस गए। जांच करने पर मालूम चला कि इस क्षेत्र में स्कूल नहीं रहने के कारण शिक्षा के अभाव में बच्चे गलत रास्ते पर जा रहे हैं ।

उस समय बीसीसीएल एरिया के पूर्व जीएम सीपी सिंह से विचार-विमर्श किया गया और बलतोड़िया के ब्लड डोनेशन सेंटर को स्कूल का रूप में बदल दिया गया। नस॔री से शूरू हुइ स्कूल में माध्यमिक की पढ़ाई शुरू हो गई। कइ लोग ने स्कूल में बाधा डालने की कोशिश की गई लेकिन स्थानीय लोग के सहयोग से स्कूल शुचारू रूप से चलती रहीं। इस दौरान स्कूल के उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने भी स्कूल के संघर्षपूर्ण समय की याद दिलाई।

इस अवसर पर स्कूल के सचिव मुरलीधर साव, जुगल किशोर ताती, प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा, मदन साव, अरूण दीप, कोमल यादव, सोमू सिंह, संगीता श्रीवास्तव, तब्बुसूम परवीन, संजू शर्मा, बंसत तत्वा समेत कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *