
आदित्यपुर। आदित्य सिंडिकेट में सात दिवसीय भागवत गीता पाठ एवं प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक चंपाई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचन परम पूज्य संत लक्ष्मण दास द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डॉ. नकुल चौधरी, राजीव रंजन, मलय नीरज, निर्मला ज्वेलर्स परिवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सुबह सोसाइटी की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। संत लक्ष्मण दास जी के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर चंपई सोरेन ने कहा कि आज के समय में गीता पाठ और आध्यात्मिक संगत का विशेष महत्व है, जिससे व्यक्ति को मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मक दिशा मिलती है।
उन्होंने लोगों से ऐसे धार्मिक आयोजनों से जुड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शशांक गांगुली समेत बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग मौजूद रहे। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
