
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर आज समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नशा मुक्त समाज अभियान (NAPDDR) के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, किशोरों एवं अभिभावकों की सहभागिता से नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, चित्रकला, रंगोली, गीत-संगीत, पोस्टर एवं स्लोगन सहित विभिन्न रचनात्मक एवं जनसहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

इसके अतिरिक्त प्रखंड स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता रैली एवं सामुदायिक बैठक तथा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं संबंधित संस्थाओं के समन्वय से विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रसारित करना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
