• Sat. Apr 25th, 2026

सुपारी किलिंग का खुलासा: बोरे में मिला महिला का शव, 5 गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2026
crescent ad

 

 

बोकारो/चन्द्रपुरा –

चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया नदी से बोरे में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी।

 

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को तरंगा पंचायत के चिरूबाद गांव के समीप जमुनिया नदी में एक प्लास्टिक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। घटना के बाद चन्द्रपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर यह पता चला कि 20 अप्रैल से चास थाना क्षेत्र से एक महिला लापता थी। शव को डीवीसी अस्पताल, चन्द्रपुरा में सुरक्षित रखकर पहचान कराई गई, जहां परिजनों ने मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में की।

 

जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर सेक्टर-9 से गुड्डू बर्नवाल उर्फ मुकेश और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो और विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी गुड्डू बर्नवाल उर्फ मुकेश से 40 हजार रुपये की सुपारी लेकर बेबी देवी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया गया।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका और मुख्य आरोपी के बीच पहले से जान-पहचान थी तथा आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार, कार के अंदर मिले लंबे बाल और छह मोबाइल फोन सहित अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *