
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शांकचार्य सामद के नेतृत्व में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस क्रम में जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस (LL) के आवेदकों को यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा तथा यातायात संकेतों की जानकारी दी गई। साथ ही, नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं, राजनगर हाट-बाजार में ऑटो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर ओवरलोडिंग से बचने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने, बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।

अभियान के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की गई। जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों, हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
