• Wed. Nov 25th, 2026

आठ दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश स्थापना एवं मंगल ज्योत प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

admin's avatar

Byadmin

Nov 25, 2026
crescent ad

 

सरायकेला।श्री रानी शक्ति मंदिर ट्रस्ट, सरायकेला के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव का शुभारंभ बुधवार को विधिवत कलश स्थापना, बेदी पूजन एवं मंगल ज्योत प्रज्वलन के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ।

 

मंगसीर नवमी उत्सव के मुख्य यजमान दादी भक्त श्री पवन अग्रवाल ने सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में श्रद्धालुओं ने दादी के जयकारों के साथ उत्सव का स्वागत किया।

 

मंदिर के पुजारी श्री संजय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना, बेदी पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके पश्चात मंगल ज्योत प्रज्वलित की गई तथा विधिवत आरती के साथ आठ दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव का विधिवत आगाज हुआ।

 

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने दादी रानी सती के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में गूंजते भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

आठ दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सहभागिता और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

 

मंगसीर नवमी का यह पावन उत्सव श्रद्धा, आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से उत्सव में शामिल होकर दादी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *