• Sat. Apr 25th, 2026

Adityapur : A से H रोड की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 25, 2026
crescent ad
आदित्यपुर बस्ती A से H रोड की जर्जर हालत, जाम नालियों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
केंद्रीय समिति के संयोजक रबिंद्र बारिक के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई व निर्माण, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में बताया गया कि सड़कों की स्थिति बदहाल होने से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है, वहीं जलजमाव और अंधेरे के कारण सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। रबिंद्र बारिक ने कहा कि यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन तेज किया जाएगा। नगर निगम से जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *