
बोकारो –

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कोनार डैम में विद्युत क्षेत्र से जुड़ी आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। एएलडीसी, हावड़ा से स्थानांतरित होकर आए विशाल यादव ने वरीय प्रबंधक (विद्युत) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

इस अवसर पर परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह की उपस्थिति में सभागार में एक परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री यादव का अधिकारियों एवं कर्मचारियों से औपचारिक परिचय कराया गया। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी मौजूद रहे।
पदभार संभालने के बाद अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि कोनार परियोजना में हो रहे विकास कार्य उल्लेखनीय हैं। उन्होंने टीम वर्क पर जोर देते हुए भरोसा जताया कि सभी के सहयोग से परियोजना को और आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही उन्होंने नई योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और संयंत्र की कार्यक्षमता बढ़ाने को प्राथमिकता देने की बात कही।
ज्ञात हो कि कोनार डैम में निकट भविष्य में कई नई विद्युत परियोजनाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। प्रबंधन को उम्मीद है कि श्री यादव के अनुभव से परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
