
सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा एंब ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ात गांव में घटी हृदयविदारक घटना पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ के वरिष्ठ विपक्षी नेता हरे लाल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बीती रात जंगली हाथियों के हमले में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची और उसकी मां की दर्दनाक मौत तथा दो बुजुर्गों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है।

श्री महतो ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि राज्य सरकार और स्थानीय ईचागढ़ विधायक की घोर लापरवाही का परिणाम है।वही ग्रामीणों ने बताया कि हाथी द्वारा घर ओर फसल को नष्ट ओर क्षतिपूर्ति करने की सूचना विधायिका को देते परन्तु आजतक विधायक मैडम द्वारा कोई कारबाई नहीं किया,न वन विभाग को सूचित किया है ,जो दुर्भाग पूर्ण बाते कहे राज्य सरकार ईचागढ़ जनता को हाथी।द्वारा कुचलने की काम कर रहे हैं, आज ईचागढ़ क्षेत्र हाथी की आतंक से लोगो पलायन करने लगा ।..उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

उन्होंने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक गांवों में रहने वाले गरीब लोग हाथी-मानव संघर्ष का शिकार होते रहेंगे? क्या उनकी जान की कोई कीमत नहीं है? हर बार घटना के बाद केवल मुआवजा देकर सरकार और विधायक अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
हरे लाल महतो ने हेमंत सरकार और ईचागढ़ के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। न तो समय पर अलर्ट सिस्टम की व्यवस्था है, न ही रात के समय वन विभाग की प्रभावी निगरानी। यह पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस आखिर कहां है? जरूरत के समय वह क्यों नहीं पहुंचती? क्या वह सिर्फ दिखावे के लिए हैं?
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को जब ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी और एम्बुलेंस की मांग की, तब “जन सेवा ही लक्ष्य” की निशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हरे लाल महतो ने बताया कि हाड़ात एवं आसपास के गांवों के आजसू कार्यकर्ताओं को उन्होंने पीड़ित परिवार को सहयोग करने का निर्देश दिया है।
इस दौरान शनिवार को आजसू नेता हरे लाल महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाड़ात गांव का दौरा किया, पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया तथा घायलों के इलाज में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
साथ ही हरे लाल महतो ने कहा घटना स्थल में न चांडिल वन क्षेत्र विभाग के रेंजर उपस्थित न जिला डीएफओ उपस्थित थे। वही फोन पर बात कर घायल बुजुर्गों के बेहतर इलाज की मांग की। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, हाथियों को नियंत्रित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से निगरानी बढ़ाने की भी मांग की।
श्री महतो ने मांग की कि हाथी-मानव संघर्ष को रोकने के लिए स्थायी और ठोस रणनीति बनाई जाए, प्रभावित क्षेत्रों में रात के समय विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए तथा वन विभाग को पूरी तरह सक्रिय किया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आजसू पार्टी जनहित में सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
