
सरायकेला : झारखंड विधानसभा सचिवालय के पत्र संख्या 01/स्था-44/2020-91/वि0स्था दिनांक 20 जनवरी 2026 के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की सीनेट में झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्यों का नामांकन अधिसूचित किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए छह विधायकों मंझगांव विधायक निरल पूर्ति (एसटी), ईचागढ़ विधायक सविता महतो (ओबीसी), जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी (एससी), चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को नामित किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि नामित सदस्यों का कार्यकाल झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (अनुकूलित) में निहित प्रावधानों के अनुसार तथा समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुरूप होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इस नामांकन को कोल्हान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
