• Sun. Mar 1st, 2026

आईटीआई परिसर में सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट शिविर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 19, 2022

पश्चिमी सिंहभूम :  12वीं पास छात्र-छात्राएं नि:शुल्क ले सकते हैं प्रशिक्षण. चाईबासा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में आज, 19 फरवरी को छात्र-छात्राओं के लिए सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है.  जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा।   यह प्रशिक्षण सत्र 40 घंटे का है, जिसके तहत 12वीं पास छात्र-छात्राओं को पर्सनालिटी मैनेजमेंट, सॉफ्ट स्किल, लाइफ स्किल, इंटरनेट, बॉडी लैंग्वेज, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू समेत अन्य बिंदुओं पर समग्र जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वैसे युवक-युवतियां जो 12वीं पास की योग्यता रखते हैं एवं इच्छानुसार नियोजनालय द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, वे अविलंब जिला नियोजनालय चाईबासा में निबंधन कराकर इसका लाभ ले सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *