• Sun. Sep 27th, 2026

Adityapur : फुटबॉल मैदान के करम महोत्सव में माँदर की थाप पर झूमे महिला-पुरुष, उड़ीसा बंगाल के लोग करम पूजा में सम्मिलित हुए

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । कुड़मी सेना (टोटेमिक) द्वारा फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में रविवार को विशाल करम महोत्सव आहूत किया गया. महोत्सव में उपस्थित महिला-पुरुषों को माँदर की थाप पर झूमते हुए देखा गया.
वहीं, ओडिसा और बंगाल से आए कलाकारों द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. और पूरा मैदान तालियों और झूमर गीतों से गूंज उठा. देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक महाकुंभ ने संपूर्ण क्षेत्र को लोक-संस्कृति के अनूठे रंग में सराबोर कर दिया. समारोह में मुख्य रूप से मेयर संजय सरदार डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, सुमन महतो
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य गणेश चौधरी, दुखनी सोरेन और नगर निगम की पार्षद राजरानी महतो और गणमान्य लोग प्रमुख रुप से उपस्थित थे. कुड़मी सेना टोटोमिक के केन्द्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने कहा कि जैसे रक्षाबंधन पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधती हैं.
ठीक उसी तरह हमारी बहनें करम डाल की पूजा कर भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. यह परंपरा हमारे पुरखों की थाती है और इसे शहरों तक लाना वीर शहीद सुनील महतो का सपना था. उन्होंने नई पीढ़ी से अपनी जड़ों और पुरखों की संस्कृति को कभी न भूलने का आह्वान भी किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कुड़मी समाज हमेशा एकजुट होकर अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ा रहेगा.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *