
Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में 25 सितंबर की रात हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि घटना के पीछे अवैध रूप से अर्जित रकम nलूटने की साजिश थी।
मुख्य आरोपी शेख अजहरुद्दीन, जो पीड़ित परिवार का रिश्तेदार और पूर्व परिचित है, अपने साथियों के साथ कल्लू खान के घर पहुंचा था। आरोपियों को घर में बड़ी रकम रखे होने की जानकारी थी।

करीब एक घंटे तक बातचीत करने के बाद आरोपियों ने लूटपाट और हत्या की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अब्दुल जाफर के सिर को छूते हुए गोली निकल गई। उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) जमशेदपुर में चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी प्रकाश चंद्र नायक को पकड़ लिया। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर ओडिशा के जशीपुर से बबलू महतो उर्फ पद्मलोचन मोहंता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार सरगना शेख अजहरुद्दीन, कादिम खान और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
