
आदित्यपुर । बढ़ते अपराध, चोरी एवं छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आम लोगों में सुरक्षा का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से आरआईटी एवं आदित्यपुर थाना पुलिस ने देर रात संयुक्त विशेष गश्ती अभियान चलाया।अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ ने किया।
इस दौरान पुलिस टीम दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों से क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, कॉलोनियों और बस्तियों में पहुंची तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। गश्ती के दौरान विभिन्न मैदानों, सार्वजनिक स्थलों और सुनसान इलाकों में देर रात तक अड्डेबाजी कर रहे युवकों को सख्त चेतावनी दी गई।
कई स्थानों पर पुलिस ने युवकों को खदेड़ते हुए अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और रात में बेवजह बाहर नहीं घूमने की हिदायत दी। वहीं बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी।
अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों में भय का माहौल कायम करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान कई संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच भी की गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
