• Mon. May 4th, 2026

कुल्टी -डेंगू मच्छर से बचाव को लेकर कुल्टी के वार्ड नंबर 64 में दवा का छिड़काव किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : आसनसोल नगर निगम के कुल्टी स्थित वार्ड नंबर 64 में डेंगू मच्छर से बचाव को लेकर बुधवार से विभिन्न क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया गया।

 

इस संबंध में वार्ड 64 की तृणमूल कांग्रेस की पार्षद पूनम देवी प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद ने बताया कि कुल्टी के जीटी रोड से संलग्न क्षेत्र में आज से डेंगू मच्छरों के विरुद्ध दवा छिड़काव अभियान प्रारंभ किया गया हैं। जिसके तहत सेल ग्रोथ वर्क्स के लाज रोड, रानीतालाब, थाना मोड़, संन्यासी स्थान, बिड़ला रोड, कचरा पाड़ा, एलसी मोड़ के अलावा क्षेत्र के सभी आंतरिक इलाकों में दवा का छिड़काव होगा।

 

पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय तथा पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी का सख्त आदेश हैं कि वर्षा के दिनों में सभी क्षेत्र की नालियां और ड्रेन साफ रहनी चाहिए। जिससे मौसमी बिमारी नहीं हो सके , सफाई के साथ साथ ब्लीचिंग पावडर का भी छिड़काव किया जा रहा हैं। जिसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं। लोगों से आग्रह किया गया हैं कि कि घर में जमा पानी को ढक कर रखा जाए और साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। निगम के माध्यम से प्रत्येक गल्ली बस्ती में डेंगू मच्छर की रोकथाम के लिए विशेष कर्मचारियों को रखा गया हैं। जो वर्षा के दिनों में कार्यरत रहते हैं। जब कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीज के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। जिस से मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *