• Sun. Nov 29th, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना,अनिल पासवान के नेतृत्व में कार्यालय में संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026
आदित्यपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 26वां स्थापना दिवस रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में युवा प्रदेश सचिव रितेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष सहदेव पासवान, जिला संगठन सचिव देवाशीष कुमार, जिला सचिव आलोक मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद संजय, जिला सचिव रवि सिंह एवं रितेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि दलितों के मसीहा एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान ने हमेशा पिछड़े, दलित और गरीब वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।
उनका सपना था कि समाज के सभी जाति एवं वर्गों को समान सम्मान और अधिकार मिले। उनके विचार और आदर्श आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *