• Mon. May 4th, 2026

कुल्टी – जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर दो विस्थापितों ने अचानक शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2025
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी बीसीसीएल के चांच विक्टोरिया क्षेत्र अंतर्गत बैगुनिया क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर दो विस्थापितों ने अचानक शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जै हुसैन के नेतृत्व में समाचार लिखे जाने तक क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ गर्मागर्म माहौल में बातचीत जारी हैं।

इस संबंध में बताया जाता हैं कि दामागोड़ीया मौजा मे अपनी जमीन देने वाले सुशांत कापुड़ी भानोड्डा और भोला नाथ गोराई जमीं हारा ने आखिर कर लास्ट आठ वार्षो से प्रबंध द्वारा नौकरी का टाल बहाना से तंग आकर आज बुधवार बिसीसीएल एरिया बारह के बैगुनिया क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक शशिभूषण कुमार के कार्यालय मे शरीर पर पेट्रोल छिटकर आत्मा हत्या का किया प्रयास किए। इस दौरान एरिया बारह के जीएम सहित सभी अधिकारी कार्यालय मे मौजूद रहे। सिर्फ माचिस मारने की देर थी उसी समय सभी ने जाकर उसका दोनों हाथ पकड़ कर उसे रोक लिया।

वही घटना को लेकर एसीपी कुल्टी जावेद हुसैन, कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेन्दू दत्त, बराकर फांड़ी प्रभारी सुकान्त दास दलबल मौके पर पहुंच महाप्रबंधक से वार्तालाप किया। वहीं कापूड़ी ने आत्म हत्या के दौरन कहा की हमारा इस दुनिया मे कोई नहीं। 2019 मे मेडिकल और बिगत चार महीने पहले री मेडिकल होने के बाद भी दो महीना बीत गया।प्रबंधन डेली कोई ना कोई टाल बहाना बनाकर झूला रहा है। दामागोड़िया कोलियरी में माईनस में बिना किसी बाधा के बाद भी उत्पादन चालू है। जहा प्रबंधन द्वारा एक लाख साठ हज़ार टन कोयला का उत्पादन्न कर चूका है। उसके बावजूद आभी तक नौकरी नहीं दी गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *