• Sat. Apr 4th, 2026

पुटकी हाई स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 9, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धनबाद द्वारा सोमवार को पुटकी हाई स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि हमारा समाज, परिवार विभिन्न नशा के कारण किस तरह बर्बाद हो रहा है। नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशा के कारण युवाओ में होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए संदेश दिया गया.। राजयोग द्वारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुखी एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है.। इसके लिए धनबाद शाखा द्वारा पुरे जिले में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रस्तुत नाटय मंचन कलाकारों में बी के माधव झा, मनोरंजन कुमार, रवि कुमार, बी के गीता दीदी, लक्ष्मी,बहन काकोली, लक्ष्मण, भागीरथ प्रसाद, नीरज राय, रामाश्रय सिंह थे.। विद्यालय के शिक्षकों में प्रभारी प्रधानाध्यापक नजीर हुसैन, मधु कुमार पांडेय, समीर कुमार मंडल जसवीर सिंह, संजू कुमारी, मेनका मिश्रा, राधा कुमारी सहित अन्य थे.। बी के माधव ने कहा कि भारत सरकार के समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के लिए ब्रह्मा कुमारी संस्थान से एम ओ यु हुईं है. जिसके तहत कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। बच्चों को शपथ दिलाई गई कि नशा मुक्त भारत के निर्माण में पूर्ण सहयोग करेंगे। वर्षा के बीच भी कार्यक्रम चला।

संस्था द्वारा पुटकी कोलियारी गेट, पुटकी मोड़, एवं वीणा विद्या निकेतन स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया.। लोगो से शराब, तम्बाकू ,गुटखा, पान सिगरेट आदि से बचने का आग्रह किया गया। होने वाले दुष्प्रेभावों से अवगत कराया गया.।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *